- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में आर्थिक अपराध इकाई का छापा हुआ है. पूर्व कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी हुई. शिक्षा विभाग के पूर्व कार्यपालक अभियंता के यहां छापेमारी हुई है. सहरसा में तीन जगहों पर छापेमारी हुई. शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपए के गबन का मामला है.
शिक्षा विभाग के बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना के बर्खास्त कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के सहरसा स्थित आवास और वहीं इस मामले से जुड़े पंचगछिया गांव में ओमप्रकाश सिंह के आवास एवं हटियागाछी स्थित विजय सिंह के आवास सहित एक साथ सहरसा में तीन जगहों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी हुई.
दरअसल, मामला शिक्षा विभाग के सिविल वर्क के टेंडर में करोड़ों के घोटालों से जुड़ा हुआ है. इसी मामले में कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार को विभागीय कार्रवाई में बर्खास्त भी किया गया है. गुरुवार अहले सुबह आर्थिक इकाई की टीम ने कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के नया बाजार के उचित नगर मुहल्ले स्थित किराये के आवास पर छापेमारी की. आवास से अभियंता गायब मिले. लगभग छह घंटा तक चली छापेमारी के दौरान ईओयू की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया. सहरसा जिले में एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी हुई.
आय से अधिक संपत्ति का मामला
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. बिहार में करोड़ों के गबन के मामले में छापेमारी हुई है. शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के बिहार में 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई. आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है. गुरुवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम प्रमोद कुमार के ठिकानों पर पहुंच गई. आर्थिक अपराध इकाई की छह टीम इस कार्रवाई में लगी है. तीन टीम सहरसा में, दो टीम पटना में और एक टीम सीतामढ़ी में कार्रवाई हुई.

पटना, सहरसा सीतामढ़ी में छापा
बताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम पटना, सहरसा और सीतामढ़ी स्थित प्रमोद कुमार के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी. टीम हर एक चीज को खंगाल रही है. सुबह सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मच गया. बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई हो रही है. इसमें करोड़ों के गबन की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-






