सहरसा में पिकअप-ऑटो में टक्कर, पंजाब कमाने जा रहे दो मजदूर की मौत, आधा घायल

By: Jan Manas

On: Sunday, July 6, 2025 2:36 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में पिकअप-ऑटो में टक्कर हो गई. भीषण सड़क हादसा में पिकअप और ऑटो में जबरदस्त आमने सामने टक्कर होने से दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और इस हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूर जख्मी हुए हैं. घटना देर रात सौरबाजार थाना क्षेत्र के चकला गांव के समीप की है.

पिकअप-ऑटो की टक्कर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी मजदूर ऑटो में सवार होकर बेलदौर से बाहर मजदूरी के लिए सहरसा ट्रेन पकड़ने जा रहे थे कि इसी दौरान वह सौरबाजार थाना के चकला गांव के समीप हादसे के शिकार हो गए. पिकअप और ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें दो मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब आधा दर्जन मजदूर जख्मी हो गए.

घायलों को कराया गया भर्ती

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी जख्मियों को इलाज के CHC सौरबाजार में भर्ती कराया गया. वहीं मरने वाले में विजय राम उम्र 25 वर्ष और जवाहर राम उम्र 45 वर्ष शामिल है.

पुलिस ने जब्त किया वाहन

आपको बता दें कि सभी मजदूर खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें-

रील्स बनाने में चार बच्चों की मौत, नहाने के दौरान बना रहे थे वीडियो, गहरे पानी में डूबे

रील्स बनाने के लिए ट्रेन की इंजन पर चढ़ा युवक, लगा 440 वोल्ट का करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment