अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया, बिहार में अकेले सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, सरकार बनाने का भी दावा

By: Hemlata Karn

On: Thursday, July 3, 2025 2:18 PM

Google News
Follow Us

Ahmedabad: गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में अकेले लड़ेगी किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की है.

गुजरात में सरकार बनाने का दावा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी. केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं. वहां पर उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में ऐसा कर दिया है, और वहां अगली बार भी हमारी सरकार बनेगी. गुजरात में भी आने वाले दिनों में हम चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे.

कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं

अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि बिहार में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था. अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं. केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनावों में आप अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी.

उपचुनाव में तीन गुणा अधिक वोट मिले

विसावदर उपचुनाव का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. यह जनता का सीधा संदेश है कि अब विकल्प आम आदमी पार्टी है. उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. पंजाब में दोबारा सरकार बनाएंगे. वहीं, दिल्ली की हार पर कहा कि ऊपर-नीचे होता रहता है. 

ये भी पढ़ें-

बीजेपी की बैठक से नाराज होकर चले गए अश्विनी चौबे, राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में मंच पर नहीं मिली जगह

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का मुरेठा खुलवाया, जनता कुर्सी से उतारेगी, प्रशांत किशोर का दावा

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीति गर्म, विपक्ष ने लगाया बैक डोर एनआरसी का आरोप

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment