- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में अर्हता तिथि एक जुलाई 25 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण एवं गहन पुनरीक्षण क्रम में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.
सांसद विधायक के साथ बैठक
समीक्षा क्रम में बताया गया कि मतदान केंद्र के युक्तिकरण अंतर्गत 30 जून से 6 जुलाई तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे. वहीं 2 अगस्त तक दावा एवं आपत्ति का निष्पादन किया जाएगा. जबकि 9 जुलाई से 10.07.25 तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सांसद एवं विधायक के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा.
राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा
समीक्षा के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वर्तमान में क्रियान्वित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 के संबंध में जानकारी दी गई एवं इसके व्यापक प्रचार प्रसार में सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि अधिकाधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके.
आवास प्रमाण पत्र निर्गत में तेजी
उक्त अवसर पर Enumeration Form के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज के संबंध में जानकारी दी गई एवं बताया गया कि उक्त कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से नियमानुसार प्रमाण पत्र जैसे स्थाई आवास प्रमाण पत्र आदि सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इस हेतु आवेदन प्राप्ति के दो से तीन दिनों के भीतर निर्गत किया जाएगा, इसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी प्रखण्ड, संबंधित अन्य को निर्देशित किया गया है.
आज आयोजित समीक्षात्मक बैठक के अवसर पर अपर समाहर्ता निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सिमरी बख्तियारपुर एवं सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें-
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीति गर्म, विपक्ष ने लगाया बैक डोर एनआरसी का आरोप
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बड़ा ऐलान, कोई टिकट दे ठीक, नहीं तो निर्दलीय लड़ूंगी चुनाव






