1 जुलाई से बदल रहा है रेलवे का नियम, अगर IRCTC अकाउंट में नहीं किया ये बदलाव तो हो सकती है परेशानी

By: Hemlata Karn

On: Monday, June 30, 2025 11:33 AM

Google News
Follow Us

New Delhi: 1 जुलाई 2025 से रेलवे का तत्काल टिकट लेने का नियम बदल रहा है. अब आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप से वही तत्काल टिकट ले सकते हैं, जिन्होंने अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से ऑथेंटिकेट करा लिया है. जिन्होंने अपने अकाउंट को आधार से ऑथेंटिकेट नहीं कराया है. वे तत्काल टिकट नहीं ले पाएंगे. रेलवे ने तत्काल टिकट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह नया नियम लागू किया है. रेलवे ने यह कदम टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया है. इससे अनुचित टिकटों की बुकिंग को रोकने में मदद मिलेगी.

15 जुलाई से ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी

इतना ही नहीं 15 जुलाई 2025 से आधार आधिरत ओटीपी के माध्यम से तत्काल टिकट बुक हो सकेगी. 15 जुलाई से यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय उनके नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट कटा सकते हैं. टिकट काउंटरों और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से तत्काल टिकट लेने के लिए ओटीपी ऑथेंटिकेशन जरूरी हो गया है.  वहीं, अब अधिकृत एजेंटों को तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट पहले से टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं होगी.

आधार कराएं लिंक

IRCTC उपयोगकर्ताओं से आग्रह कर रहा है कि वे बुकिंग प्रक्रिया को तेज़, सुरक्षित और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पहले से ही अपने आधार को लिंक और प्रमाणित करें.

अपने IRCTC खाते में आधार को प्रमाणित कैसे करें:

  • चरण 1: IRCTC वेबसाइट या ऐप में लॉग इन करें.
  • चरण 2: ‘My Account’ पर जाएं और ‘Authenticate User’ पर क्लिक करें.
  • चरण 3: अपना पैन नंबर और आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें.
  • चरण 4: ‘Verify Details’ पर क्लिक करें.
  • चरण 5: अपने आधार से जुड़े मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें, सहमति बॉक्स पर टिक करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

यदि यह विफल हो जाता है, तो अपने विवरण की जांच करें और फिर प्रयास करें. आप उसी सेक्शन में अपनी स्थिति फिर से जांच सकते हैं.

आधार को अपने IRCTC अकाउंट से कैसे लिंक करें:

  • चरण 1: IRCTC पोर्टल पर लॉग इन करें.
  • चरण 2: ‘प्रोफाइल’ टैब के अंतर्गत ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें.
  • चरण 3: अपना नाम (आधार के अनुसार) और आधार नंबर दर्ज करें.
  • चरण 4: बॉक्स पर टिक करें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें.
  • चरण 5: अपने पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और ‘ओटीपी सत्यापित करें’ पर क्लिक करें.
  • चरण 6: आपकी KYC जानकारी प्राप्त की जाएगी. प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ‘अपडेट’ पर क्लिक करें.

सफलतापूर्वक लिंक होने के बाद एक पुष्टिकरण संदेश दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए खुशखबरी, 24 घंटे पहले मिल जाएगी कन्फर्मेशन की जानकारी

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment