विधवा महिला के साथ मौज कर रहे थे प्रिंसिपल साहब, लोगों ने उतार दिया इश्क का भूत

By: Jan Manas

On: Thursday, June 26, 2025 5:13 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: प्यार अंधा होता है, यह कहावत हम अक्सर सुनते आए हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब प्यार की आंधी इतनी तेज हो जाए कि उम्र, जाति और सामाजिक मर्यादाएं भी उसे रोक न पाएं? सहरसा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है.

आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा

सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव में एक सरकारी स्कूल के शादीशुदा प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान को एक विधवा महिला के साथ कमरे में संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया गया. ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़कर हंगामा किया और फिर दबाव डालकर दोनों की शादी करवा दी.

वीडियो हो रहा है वायरल

प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान मध्य विद्यालय पड़रिया में पदस्थापित हैं, जबकि महिला का पति भी इसी स्कूल में शिक्षक था और दो वर्ष पूर्व चुनाव ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बुधवार को ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ कमरे में पकड़ लिया और फिर उनकी शादी करवा दी. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दोनों का थाने ले गई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रधानाध्यापक और विधवा महिला दोनों के पांच-पांच बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें-

आरा से भागकर दो लड़कियों ने राजकोट में की शादी, एक हफ्ते तक चला ऐसा ड्रामा, कहा- अलग किया तो दे देंगे जान

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment