Patna: जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है. जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती निकाली है. ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 18 से 40 साल के ग्रेजुएट उम्मीदवार इसमें फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 जुलाई तय की गई है. वेतनमान 1 लाख 13 हजार होगा.
- J&K में नायब तहसीलदार की भर्ती
- 1 लाख 13 हजार वेतनमान
- ग्रेजुएशन की डिग्री वाले योग्य
- 500 से 600 आवेदन शुल्क
- 18 से 40 साल के कैंडिडेट योग्य
- jkssb.nic.in पर करें आवेदन
- 15 जुलाई फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है वह इस के लिए योग्य हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल को 600 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किए गए हैं.
उम्मीदवार के लिए उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं. होमपेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक करें. विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत नायब तहसीलदार पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करें और पोर्टल पर लॉगिन करें. फॉर्म भरकर, मांगे गए जरूरी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस का भुगतान करें. फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन- रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 है.
यहां पर भी है वैकेंसी-
BPSC 71वीं में 1250 पदों पर वैकेंसी, डिप्टी कलेक्टर के 100 पद पर भर्ती
राजस्थान हाई कोर्ट में चपरासी-ड्राइवर की भर्ती, उम्मीदवार के लिए ये है कंपलसरी
झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, JSSC ने 1373 पदों पर निकाली वैकेंसी





