Patna: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इसके जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन 2 जून से शुरू हो चुकी है. 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, 30 अगस्त परीक्षा की संभावित तारीख है.
इस प्रतियोगिता के तहत सीनियर डिप्टी कलेक्टर के 100 पद पर, फाइनांशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 79 पद, लेबर सुपरिटेंडेंट के 10 पद, सब रजिस्ट्रार 3 पद, शुगर केन ऑफिसर 17, ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर 502, ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर के 22, ब्लॉक शेड्यूल स्ट वेलफेयर ऑफिसर के 13, रेवेन्यू ऑफिसर के 45 पद और ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर के 459 पदों पर बहाली होगी.
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग को 600 रुपए, एससी, एसटी को 150, महिलाओं को 150, दिव्यांग को 150 और अन्य सभी वर्गों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे.
उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 20 से 22 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और ईबीसी के लिए 40 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 42 रखी गई है.
आवेदन प्रक्रिया
ऐसे आवेदन कर सकते हैं- सबसे पहले उम्मीदवार को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc. bihar.gov.in पर जाना होगा. यहां होम पेज पर दिख रहे अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें. अब रजिस्टर करें और मांगे जा रहे सभी विवरण को भरें. फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर एप्लिकेशन फॉर्म को भर दें. आवेदन फीस जमा कर अप्लाई प्रक्रिया पूरी करें.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 जून 2025 है.
यहां पर भी है वैकेंसी
राजस्थान हाई कोर्ट में चपरासी-ड्राइवर की भर्ती, उम्मीदवार के लिए ये है कंपलसरी
झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती, JSSC ने 1373 पदों पर निकाली वैकेंसी
पश्चिम बंगाल में 35,726 शिक्षक की भर्ती, आप भी कर सकते हैं अप्लाई





