मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी, 20 जून से आवेदन शुरू

By: Hemlata Karn

On: Saturday, June 14, 2025 9:59 AM

Google News
Follow Us
  • ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी
  • इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए
  • 12 से 40 साल के अभ्यर्थी योग्य
  • 250 से 500 आवेदन शुल्क
  • mppsc.mp.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन
  • 19 जुलाई लास्ट डेट

Patna: MPPSC ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 जून से की जाएगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा. वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए.

उम्मीदवार के लिए आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा  में छूट दी जाएगी.

फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपए देने होंगे. वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 250 रुपए के साथ पोर्टल चार्ज के रूप में 40 रुपए देने होंगे.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं. होमपेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर न्यू यूजर्स के लिंक पर क्लिक करें. नाम और अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें. यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके साइन इन करें. फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंट आउट लेकर आगे की जरूरत के लिए अपने पास रख लें.  

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन- रिटन एग्जाम, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 19 जुलाई 2025 है. 

ये भी पढ़ें-

हिमाचल प्रदेश में TGT के पदों पर भर्ती, जानिए कौन हैं फॉर्म भरने के लिए योग्य

जू एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर भारत पेट्रोलियम में भर्ती, 27 जून से पहले कर लें अप्लाई

बिहार में टेक्निकल असिस्टेंट के 942 पदों पर भर्ती, इनके लिए है 40 प्रतिशत पद आरक्षित

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment