Patna: बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया. कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन करने पर पूरे क्रिकेट जगत में उनकी चर्चा हो रही है. खासकर उनके 35 गेंदों में शतक की तो सभी तारीफ कर रहे हैं. सचिन, रोहित, कोहली से लेकर सभी ने उन्हें बधाई दी.
ज्यादा लोगों का साथ पसंद नहीं
आईपीएल की साइट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी और राहुल द्रविड़ बात कर रहे हैं. जिसमें उन्होंने कई तरह के खुलासे किए. उन्होंने कहा कि शतक लगाने के बाद बहुत लोगों ने उन्हें संपर्क किया. 500 से ज्यादा मिस्ड कॉल उनके मोबाइल पर आए. उन्होंने कहा कि मुझे ये सब पसंद नहीं है. मुझे बहुत ज्यादा लोगों का साथ पसंद नहीं है. मैं बस अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ रहना पसंद करता हूं और यही मेरे लिए काफी है. इसलिए मैंने चार दिनों तक मोबाइल को बंद रखा.
अपने स्ट्रेंथ पर टिका रहता हूं
वहीं, वैभव ने कहा कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखूं. उन्होंने कहा कि मेरा फोकस स्वाभिवक खेल खेलने के साथ टीम के हिसाब से खेलने पर रहता है. बहुत कुछ एक्स्ट्रा करने की फिलहाल मैं कोशिश नहीं करता हूं. अपने स्ट्रेंथ पर टिका रहता हूं.
महेंद्र सिंह धोनी के छूए पैर
वहीं, आईपीएल से सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो डाला गया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पैर छूते दिख रहे हैं. यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के बाद का बताया जा रहा है. यह मैच वैभव सूर्यवंशी का इस सीजन के आईपीएल अंतिम मैच था. इस मैच में उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए.
एक शतक-एक अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले आईपीएल सीजन में सात पारियां खेली, जिसमें एक रिकॉर्ड तोड़ 35 गेंदों में शतक और अंतिम मैच में 33 गेंदों पर 57 रनों की यादगार पारी खेली. सात पारियों में उन्होंने कुल 252 रन बनाए.






