केंद्रीय विद्यालय में 76वां वन महोत्सव, बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By: Jan Manas

On: Sunday, July 20, 2025 2:28 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: शनिवार को केंद्रीय विद्यालय प्रांगण में प्रमंडलीय वन कार्यालय द्वारा 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्राइज का वितरण किया गया. फिर अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया.

पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने की अपील

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सौजन्य से आयोजित वन महोत्सव में पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली, वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि कई कारणों से वर्तमान में परिलक्षित पर्यावरण प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचाव का समाधान व्यापक स्तर पर पौधरोपण है. जनहित में प्रत्येक व्यक्ति को उत्साहपूर्वक पौधारोपण अभियान में भाग लेना चाहिए. इस अवसर पर वन पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली, वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार राय द्वारा प्रधानमंत्री केंद्रीय विद्यालय का भ्रमण कर जायजा लिया गया था.

प्राचार्य मोनिका पांडे ने क्या कहा

केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य मोनिका पांडे ने कहा कि वन विभाग के द्वारा 76वां वन महोत्सव मनाया गया. इसके तहत पेंटिंग और क्वीट कंपटीशन का भी आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा- 6 से लेकर 12 तक के बच्चों ने भाग लिए और पुरस्कार भी जीते. वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम था. ऐसे सभी कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण, वन के महत्व को सीखने का मौका प्रदान करते हैं.

वन अधिकारी ने क्या कहा

वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि हम लोग 76वां वन महोत्सव मना रहे हैं. जुलाई के पहले हफ्ते से हर साल वन महोत्सव का कार्यक्रम चलता है. हम लोगों ने पौधरोपण के लिए केंद्रीय विद्यालय का चयन किया था. इस कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, क्विज कंपटीशन और प्लांटेशन का काम हुआ. संध्या पार्क में भी प्लांटेशन का कार्यक्रम है. 

ये भी पढ़ें-

सहरसा में 303 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिला, डीआईजी ने दिलाई कर्तव्य और शराबबंदी की शपथ

होमगार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट शुरू, सहरसा में 74 पद के लिए साढ़े 11 हजार से अधिक कैंडिडेट्स

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment