चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, 47 से अधिक घायल, आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले हादसा

By: Jan Manas

On: Wednesday, June 4, 2025 6:27 PM

Google News
Follow Us

Bangalore: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गया. महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 47 से अधिक घायल हो गए हैं, जिनमें से 15 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ आरसीबी के 18 साल बाद आईपीएल जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी.

15 लोग गंभीर रूप से घायल

बुधवार को आईपीएल में आरसीबी की शानदार जीत का जश्न एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई. मिल रही जानकारी के अनुसार स्टेडियम के अंदर और बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जो बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई. भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हैं.

मैं अभी तक मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं मौके पर जा रहा हूं. बड़ी संख्या में फैन्स स्टेडियम में मौजूद थे और हमने सुरक्षा के लिए पांच हजार से अधिक स्टाफ की तैनाती की थी. स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.- डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक

राहत बचाव कार्य जारी है

जश्न के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों तरह भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में 15 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका जताई जा रही है.

आरसीबी बना आईपीएल चैंपियन

बता दें कि आईपीएल- 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया. आईपीएल चैंपियन बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बुधवार को होम टाउन पहुंची, तो एयरपोर्ट के बाहर हजारों फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment