- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में डूबने से दो की मौत, दो अलग-अलग घटना में डूबने से एक मासूम समते दो लोगों की मौत हो गई है. खेलने के दौरान कोसी नदी के पानी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं, मवेशी के लिए घास काटने गए एक व्यक्ति की जेसीबी के द्वारा बनाए गए गड्ढे के भरे पानी में डूबने से मौत हो गई.
सहरसा के डेहरार थाना क्षेत्र के हाटी गांव वार्ड 5 में घर के पास 3 वर्षीय बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था उसी दौरान पैर फिसलने से वह कोसी नदी के पानी में जा गिरा और डूबने से उस बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत उजवा सिमर टोका गांव वार्ड 2 निवासी चंद्रकांत राम का 3 वर्षीय पुत्र मणिकांत राम के रूप रूप में हुई है.
इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा कुछ दिन पहले ही अपने नाना कोकण राम के घर डेहरार थाना क्षेत्र के हाटी गांव वार्ड 5 आया था. जहां आज वह अपने घर के पास ही खेल रहा था उसी दौरान कोसी के पानी में डूबने से उस बच्चे की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
सौरबाजार थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड नम्बर- 14 में जेसीबी द्वारा बनाए गए गड्ढे में बारिश का पानी भरा था जिस गड्ढे में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई. मृतक शख्स की पहचान त्रिलोक कुमार के रूप में की गई है जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के बखरी गांव वार्ड नम्बर- 14 का रहने वाला था.
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक बीते कल घर से बहियार के तरफ मवेशी के लिए घास काटने गया हुआ था. इसी दौरान रास्ते मे पैर फिसलने से वो जेसीबी द्वारा बनाए गए पानी भरे गड्ढे में डूब गया. मृतक जब काफी देर तक वापस अपने घर नही लौटा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी भरे गड्ढे से निकाला गया.
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है, हादसे के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.
ये भी पढ़ें-
नालंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम






