मंकी और डॉगी जैसा बनाना चाहते हैं वायरल वीडियो? यह Google ऐप करेगा आपकी मदद

By: PK

On: Thursday, July 3, 2025 5:24 PM

google veo 3
Google News
Follow Us

NEW DELHI: आजकल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक तरह का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदर ब्लॉगिंग करता हुआ नजर आता है. क्रिएटर्स अपने हिसाब से AI के जरिए मंकी ब्लॉग का वीडियो बना रहे हैं. अब आप भी ऐसे वीडियो बना सकते हैं. इसके लिए Google ने बड़ा ऐलान किया है. Google भारत में अपना पावरफुल AI वीडियो जेनरेशन टूल Veo 3 रोल आउट कर रहा है. इसके जरिए यूजर टेक्स्ट या इमेज प्रॉम्प्ट से हाई-डेफिनिशन वीडियो बना सकते हैं.

Veo 3 के लिए आपको अलग से कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा. यह आपके Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेगा. Veo 3 आपको Gemini ऐप पर मिलेगा. Google AI Pro सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इसकी सब्सक्रिप्शन कीमत 1,999 रुपये प्रति महीना है. हालांकि, Google इसके ट्रायल के लिए यूजर को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दे रहा है. इसके जरिए आप इसके फीचर्स को समझ सकते हैं.

Veo 3 को लेकर Google India ने एक बयान में कहा, “हमारा लेटेस्ट AI वीडियो जेनरेशन मॉडल Veo 3 अब भारत में Gemini ऐप पर Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के जरिए रोल आउट हो रहा है.”

Veo 3 क्या है?

Google के अनुसार, Veo 3 इसका सबसे एडवांस जेनरशन मॉडल है, जिसे सिंपल टेक्स्ट या इमेज प्रॉम्प्ट से छोटी, हाई क्वालिटी वाली क्लिप बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. Veo 3 में यूजर को टेक्स्ट या इमेज-बेस्ड प्रॉम्प्ट डालना होता है. इसके आधार पर Veo 3 720p रिज़ॉल्यूशन पर 8-सेकंड की वीडियो क्लिप बनाकर तैयार कर देता है. Veo 3 को जो बात अलग बनाती है, वह यह है कि यह न केवल सीन क्रिएट करता है, बल्कि बैकग्राउंड म्यूज़िक, साउंड इफ़ेक्ट और यहां तक कि सिंथेसाइज़्ड स्पीच को भी क्लीप में जोड़ता है.

Veo 3 का उपयोग करने के लिए, यूजर को Android या iOS पर Gemini ऐप डाउनलोड करना होगा और AI Pro प्लान की मेंबरशिप लेनी होगी. मेंबरशिप लेने के बाद, यूजर प्रति दिन तीन Veo 3 फ़ास्ट वीडियो बना सकते हैं. इस लिमिट तक पहुंचने के बाद, ऐप यूजर को Veo 2 पर स्विच कर देता है, जो कम सुविधाओं वाला पुराना वर्जन है.

Samsung Galaxy Z Fold 7 बाजार में धूम मचाने को तैयार, नेक्स्ट जेन फोल्डेबल स्मार्टफोन में मिलेंगे ये फीचर्स

8 जुलाई को लॉन्च होने वाली है OnePlus Nord 5, अमेजिंग फीचर आपको करेगा चिल्ल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment