इन्हीं से डिजिटल बिहार, फिर क्यों हो रहा अत्याचार, कब पूरी होगी कार्यपालक सहायकों की मांग

By: Jan Manas

On: Sunday, September 7, 2025 8:40 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- मानस मिहिर

Madhubani: इन्हीं से डिजिटल बिहार, फिर क्यों हो रहा अत्याचार, कब पूरी होगी कार्यपालक सहायकों की मांग. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाह्न पर मधुबनी इकाई के सभी कार्यपालक सहायकों ने ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में रविवार को शांतिपूर्ण तरीका से समाहरणालय के समक्ष बाबा अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संघ के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद राय के नेतृत्व में किया गया, वहीं, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री रमण प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे.

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यपालक सहायकों ने स्लोगन के माध्यम से अपनी मांगें रखी. संघ के अध्यक्ष राजू प्रसाद राय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कार्यपालक सहायकों की चिर लंबित आधारभूत मांगें पूरी नहीं होने के कारण शांतिपूर्ण चरणबद्ध तरीका से आंदोलन की घोषणा की गई है. मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध तरीका से आंदोलन जारी रहेगा.

ग्यारह सूत्री मांगों में कार्यपालक सहायकों के सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाए. कार्यपालक सहायक को सातवें वेतन के अनुशंसा के अनुरूप लेवल 4-6 के बीच मानदेय, कार्यपालक सहायकों के पद की योग्यता की अहर्ता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाए, ईपीएफ का आच्छादन नियुक्ति की तिथि से करने का आदेश जारी किया जाए, हटाये गये कार्यपालक सहायकों का समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में करने का पत्र जारी किया जाए.

आकस्मिक निधन का उपादान कम-से-कम 40 (चालिस) लाख रूपया किया जाय, पूर्व के हड़ताल अवधि को देय अवकाश में समायोजित करते हुए उक्त अवधि का मानदेय भुगतान के लिए पत्र जारी किया जाय जैसा कि वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में किया गया है. सभी कार्यरत कार्यपालक सहायकों को चिकित्सीय लाभ से आच्छादित करने का पत्र जारी किया जाय, सेवाकाल में मृत्यु के उपरान्त 36 माह के वेतन का एकमुश्त भुगतान किया जाय.

सेवा के दौरान कार्यपालक सहायकों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाए ताकि परिवार का जीवन-यापन हो सके. अभ्यावेदन के आलोक में गृह जिला स्थानांतरण की व्यवस्था की जाय सहित अन्य मांगें शामिल हैं.

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष राजू कुमार राय, जिला सचिव संजीत कुमार, मीडिया प्रभारी राजन ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र झा नीरज कुमार, अखिलेश कुमार, एनएन झा, सत्यजीत कुमार ठाकुर, सुमन कुमार, विकास कापड़ी, महिला मंत्री नूतन कुमारी, प्रीती कुमारी, विष्णुकांत मंडल, शंकर कुमार, ओम कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार सुधीर कामत सहित जिला के सभी कार्यपालक शामिल थे. 

ये भी पढ़ें-

अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी, 10 सूत्री मांग को लेकर कर रहे आंदोलन

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोपगुट की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, संवैधानिक हक नहीं दे रही सरकार

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment