अहमदाबाद से पटना आने वाले विमान में बम की धमकी, 195 यात्रियों की अटक गई सांसे

By: Jan Manas

On: Wednesday, June 4, 2025 5:17 PM

Google News
Follow Us

Patna: बुधवार को पटना में इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया. फ्लाइट संख्या 6E 921 जो कि अहमदाबाद से पटना आ रही थी उसमें बम होने की सूचना मिली. फ्लाइट में 195 यात्री सवार थे. फ्लाइट को रनवे से हटाकर आइसोलेशन वे में लाया गया. लैंडिंग से आठ मिनट पहले कंपनी के स्टेशन मैनेजर को व्हाट्सएप पर बम होने का मैसेज मिला.

स्टेशन मैनेजर को धमकी भरा मैसेज

जैसे ही फ्लैट में बम होने की सूचना मिली एटीएस को इसकी सूचना दी गई. विमान के लैंड करने के बाद फ्लाइट और पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की चेकिंग की गई. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. इंडिगो के स्टेशन मैनेजर को व्हाट्सएप पर दोपहर करीब 12:45 बजे बम होने की बात कही गई. पटना एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 12:53 बजे विमान को सुरक्षित उतारा गया. विमान में 195 यात्री सवार थे.

एक घंटे तक विमान की जांच

जैसे ही विमान की लैंडिंग हुई उसे रनवे से हटाकर आइसोलेशन वे में ले जाया गया. जहां, सीआईएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला लिया. करीब एक घंटे तक सुरक्षाबलों ने पूरे विमान की तलाशी ली. जांच के बाद कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक फ्लाइट में नहीं मिली. उसके बाद यात्रियों को फ्लैट से निकाला गया. फ्लाइट को दोबारा करीब दो बजे रनवे पर लाया गया.

धमकी भरे मैसेज की जांच शुरू

इधर, धमकी की जांच शुरू हो गई है. धमकी किसने दी, क्यों दी, इसे लेकर जांच चल रही है. जांच टीम में साइबर सेल को भी शामिल किया गया है. इस धमकी की वजह से पटना एयरपोर्ट से दूसरे विमानों की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई.  

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment