बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ का धरना प्रदर्शन, मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

By: Jan Manas

On: Sunday, September 7, 2025 9:42 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा समाहरणालय गेट पर बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायकों ने जमकर प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय पर कार्यपालक सहायकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सम्पन्न किया.

मौके पर मौजूद कार्यपालक सहायक संघ के अरविंद कुमार ने बताया कि सेवा का स्थायीकरण, राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतनमान देने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर आज हमलोंगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है. बावजूद मांग नहीं माने जाने पर आगे आन्दोलन और तेज होगा.

ग्यारह सूत्री मांगों में कार्यपालक सहायकों के सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाए. कार्यपालक सहायक को सातवें वेतन के अनुशंसा के अनुरूप लेवल 4-6 के बीच मानदेय, कार्यपालक सहायकों के पद की योग्यता की अहर्ता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाए, ईपीएफ का आच्छादन नियुक्ति की तिथि से करने का आदेश जारी किया जाए, हटाये गये कार्यपालक सहायकों का समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में करने का पत्र जारी किया जाए.

आकस्मिक निधन का उपादान कम-से-कम 40 (चालिस) लाख रूपया किया जाय, पूर्व के हड़ताल अवधि को देय अवकाश में समायोजित करते हुए उक्त अवधि का मानदेय भुगतान के लिए पत्र जारी किया जाय जैसा कि वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में किया गया है. सभी कार्यरत कार्यपालक सहायकों को चिकित्सीय लाभ से आच्छादित करने का पत्र जारी किया जाय, सेवाकाल में मृत्यु के उपरान्त 36 माह के वेतन का एकमुश्त भुगतान किया जाय.

सेवा के दौरान कार्यपालक सहायकों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाए ताकि परिवार का जीवन-यापन हो सके. अभ्यावेदन के आलोक में गृह जिला स्थानांतरण की व्यवस्था की जाय सहित अन्य मांगें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

इन्हीं से डिजिटल बिहार, फिर क्यों हो रहा अत्याचार, कब पूरी होगी कार्यपालक सहायकों की मांग

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment