सम्राट सरकार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल, महंगाई-भ्रष्टाचार-कानून व्यवस्था मुख्य मुद्दा

By: Jan Manas

On: Tuesday, June 9, 2026 10:51 PM

Google News
Follow Us

Darbhanga: जिला के प्रखंड केवटी में राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय केवटी पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में राजद के वरिष्ठ नेता अली अशरफ फातमी भी शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए अली अशरफ फातमी ने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। रसोई का बजट बिगड़ गया है और गैस की कीमत मनमानी हो गई है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि बदहाल शिक्षा व्यवस्था और ध्वस्त कानून व्यवस्था ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। रैयाम चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हैं। फातमी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनहित के मुद्दों पर तुरंत कदम नहीं उठाया तो राजद सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगा।

धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामदेव पासवान ने की। इस दौरान राज्यपाल महोदय, पटना के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अविलंब अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, बदहाल शिक्षा को ठीक करने, महंगाई पर नियंत्रण, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और रैयाम चीनी मिल को शीघ्र चालू करने की मांग की गई।

बैनर पर महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ” लिखा था। साथ ही रसोई में छाई परेशानी, गैस की कीमत हुई मनमानी और रोजगार कहां है जैसे नारे भी दर्शाए गए थे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुखेंद्र कुमार यादव, प्रखंड महासचिव अब्दुल मन्नान, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार पंकज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment