Madhubani: नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर दिनभर मधुबनी में गहमागहमी बनी रही। सुबह 8:00 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई जो 10:00 बजे तक चली। कुल 14 प्रत्याशियों ने 7 सीटों पर नामांकन किया।
मतलब साफ है कि दो खेमे में नगर निगम के पार्षद बटे हुए थे। जैसे ही मतदान शुरू हुआ दो गुटों के बीच में भिड़ंत हो गई। माहौल पूरी तरह गर्मा गया। मामला शांत कराया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। उसके बाद मतदान की प्रक्रिया खत्म हुई। फिर मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई और धीरे-धीरे रिजल्ट आने लगा।
रिजल्ट जैसे-जैसे आने लगा वैसे वैसे विजय उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दो गुटों से सात-सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। एक पक्ष से पांच उम्मीदवारों की जीत हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से दो उम्मीदवारों की जीत हुई है।
मेयर पक्ष के पांच उम्मीदवारो में प्रभावती देवी वार्ड नंबर 42 से वार्ड नंबर 7 से कविता झा वार्ड नंबर 8 से बद्री नारायण राय वार्ड नंबर 15 से रूमी देवी वार्ड नंबर 24 से जमील अंसारी शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से विभा देवी वार्ड नंबर 24 से और वार्ड नंबर 28 से सुनीता देवी ने जीत दर्ज की है।
चुनाव परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर होली और दिवाली एक साथ मनाई। मतदान केंद्र से लेकर नगर निगम तक विजय उम्मीदवारों ने पैदल मार्च किया। चुनाव के बाद मेयर अरुण राय और डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने विजय उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी साथ ही जो दूसरे पक्ष के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है उनको भी बधाई दी। और कहा कि नगर निगम की ओर से मधुबनी को लेकर जो भी विकास कार्य होंगे उसमें सब की सहभागिता जरूरी है। सबके सहयोग से आगे काम किया जाएगा।






