बिहार के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

By: Jan Manas

On: Thursday, May 21, 2026 12:10 AM

Google News
Follow Us

Patna: बिहार में गर्मी से राहत मिलने वाली है. अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 33 जिलों में तेज आंधी, धूल भरे बवंडर, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से ऐसे मौसम में सचेत रहने की अपील की है.

तूफान और वज्रपात का संकट:

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कई दिनों से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था. तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था. इस मौसमी बदलाव से चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन अपने साथ यह तेज तूफान और आकाशीय बिजली का बड़ा संकट भी ला रहा है.

इन इलाकों पर अलर्ट जारी:

मौसम विभाग ने पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, सारण सहित पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जैसे 33 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे पेड़ों के उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने की संभावना है. इस दौरान बारिश भी हो सकती है.

बरतें यह सावधानी:

ऐसे मौसम को देखते हुए ने आम नागरिकों और खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए गाइडलाइन जारी की है. खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले आसमान के नीचे, पेड़ों की शरण में या बिजली के तारों के पास न जाने की अपील की है. वज्रपात के समय मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम करने और तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर शेल्टर लेने को कहा गया है.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment