राष्ट्रीय वैश्य महासभा की कार्यसमिति की बैठक, पूर्व मंत्री ने दिया संगठन मजबूती पर जोर

By: Jan Manas

On: Sunday, May 17, 2026 9:22 PM

Google News
Follow Us

Patna: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश पदाधिकारीयों,जिला अध्यक्षों एवं सक्रियें साथियो की बैठक पटना के स्काडा बिजनेश सेंटर में आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा की वैश्य समुदाय संख्या बल मे ज्यादा होने के बाबजूद समाजिक राजनितिक शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से काफी पीछे है राज्य एवं देश में सभी स्तर पर वैश्य समाज देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने का काम करते रहा है अपने श्रम और मेहनत के बल पर चलने वाला यह समाज अभी भी मुख्य धारा से काफी पीछे है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव से पूर्ब संगठन को प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा उन्होंने कहा की बिहार के वैश्य वर्ग लगातार अपराधियों के निशाने पर है हमें उनकी सुरक्षा के लिए संघर्ष करना है।आये हुए अतिथियों का स्वागत युवा प्रदेश अध्यक्ष मंजीत आनंद साहू ने किया, जबकि महासभा के कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष कमल नोपानी एवं वैश्य भवन निर्माण के अध्यक्ष शिव गुप्ता ने भवन निर्माण और समाज के विकाश के लिए नीतियों का निर्माण कर आगे वैश्य समाज के एकजुटता और सर्वांगीण विकाश का खाका तैयार किया जायेगा।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय वैश्य महासभा के साथ एकताबद्ध होकर आगे का संघर्ष करने का ऐलान किया, इस अवसर पर पूर्ब प्रत्याशी मोहन गुप्ता, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, श्रीमती स्मिता पूर्व, श्री अखिलेश जायसवाल, श्री हाकीम प्रसाद, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री हरे राम चौधरी, दिगंबर मंडल, विश्वशेष आर्य, मोहन स्वर्णकार, अमरेश गुप्ता, शिव शंकर विक्रांत, राकेश जयसवाल, राकेश नायक, रवि रंजन प्रसाद, शत्रुघ्न चौधरी, एवं मुख्यालय प्रभारी वैभव गुप्ता सहित दर्जनों साथियों ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन पूर्ब पार्षद श्री प्रमोद गुप्ता ने किया । निवेदक -डॉ पी के चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वैश्य महासभा पटना।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment