- रिपोर्ट- मानस मिहिर
Madhubani: जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय ,विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई.
जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार को इस बैठक में अंतर्विभागीय समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके. जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में प्राप्त भूमि अतिक्रमण, भूमि की उपलब्धता, भूमि का सीमांकन आदि मामलों को पोर्टल पर डालने हेतु कहा तथा उन्होंने कहा कि इसे एडीएम राजस्व मुकेश रंजन देखेंगे एवं अगली बैठक में उसकी प्रगति से अवगत करवाना सुनिश्चित करेंगे.
उन्होंने कहा कि अंतर विभागीय मामलों में सिर्फ पत्राचार से काम नहीं चलेगा, इसमें तीव्रगति से समाधान करना होगा ताकि विकास योजनाओं को ससमय क्रियान्वित किया जा सके. बैठक में शिक्षा विभाग के कुछ विद्यालयों में अतिक्रमण, भूमि की उपलब्धता एवं सीमांकन आदि मामलों को अविलंब समाधान हेतु अपर समाहर्ता मुकेश रंजन को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया.
बस स्टैंड के लिए आवंटित भूमि का शीघ्र सीमांकन करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने जिले के शेष छुटे हुए टोला में नल जल योजना के क्रियान्वयन हेतु भूमि की उपलब्धता के लिए भी निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त कई विभागों द्वारा सड़क निर्माण हेतु भू अर्जन, कार्यालयों एवं योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण, एनओसी आदि मामलों को जिलाधिकारी द्वारा अविलंब समाधान का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अंतर्विभागीय मामलों का अविलंब समाधान करे ताकि विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की जा सके.
ये भी पढ़ें-
रामपट्टी बस स्टैंड निर्माण स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश






