Loot in Madhubani: एचपी गैस गोदाम में पिस्टल की नोक पर मारपीट और लूटपाट

By: Rahul Kumar

On: Friday, September 26, 2025 11:12 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- मानस मिहिर

Madhubani: मधुबनी शहर से सटे श्रीपुर हाटी में एचपी गैस गोदाम में बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट (Loot in Madhubani) की घटना को अंजाम दिया है. गुंडों ने ग्राहक और गैस एजेंसी के स्टाफ के साथ मारपीट की और उनके पास से पैसे लेकर फरार हो गए. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के श्रीपुर हाटी स्थित गैस गोदाम में शुक्रवार दोपहर को लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. चार की संख्या में आए अपराधियों ने पहले ग्राहक से पांच रुपए छूट्टे होने की बात पूछी फिर तुरंत ग्राहक के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहां मौजूद गैस एजेंसी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की.

गैस एजेंसी के काउंटर पर बैठे स्टाफ ने कहा कि काउंटर के बाहर दो ग्राहक और एक स्टाफ घटना के वक्त मौजूद थे. अपराधियों ने पहले पिस्टल दिखाकर उनके साथ मारपीट की और फिर काउंटर के अंदर वाले कमरे में बंद कर दिया. फिर उसके साथ भी मारपीट की. काउंटर में रखे सारे पैसे ले लिए. सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को पहले पिलास के माध्यम से काटा फिर डीवीआर भी लेकर चले गए.

एजेंसी के स्टाफ ने कहा कि अपराधियों ने सभी के साथ मारपीट की और चारों लोगों के मोबाइल भी लेकर चले गए. स्टाफ ने कहा कि अपराधियों के चेहरे पर मास्क था और सर पर गमछा बंधा हुआ था. किसी का चेहरा दिख नहीं रहा था. वहीं, सूचना मिलते ही पंडौल थाना की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहकों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि जल्द ही कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, वृद्ध महिला से लूट कर बदमाश फरार

मधुबनी में एटीएम में लूट की कोशिश, कैश भरते समय पहुंचे डकैत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment