- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर- 17 स्थित पासवान टोला में सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान रास्ते से गुजर रहे एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मुहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई.
मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में की गई है जो सुपौल जिले का रहने वाला था और सहरसा के पासवान टोला में रहकर पढ़ाई कर रहा था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पासवान टोला स्थित मो. खुर्शीद के घर में अवैध रूप से सिलेंडर का भंडारण कर गैस की सप्लाई करता था.
इसी दौरान आज गैस लीकेज के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे साइकिल सवार के सिर पर दरवाजे का गेट गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि मकान मालिक मो. खुर्शीद बुरी तरह से झुलस गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में काफी दिनों से अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का कारोबार किया जा रहा था. बार बार मना करने के बावजूद यहां अवैध तरीके से कारोबार किया जा रहा था. इसी बीच आज यह हादसा हो गया.
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक शख्स घायल हो गए हैं. फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है मामले की छानबीन की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
गैस सिलेंडर लीकेज होने से लगी भीषण आग, तीन दुकान जलकर हुई राख, 4.5 लाख का नुकसान
गैस सिलेंडर में लगी आग से युवक झुलसा, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती






