- संवाददाता- विकास कुमार
Saharsa: मधेपुरा में मिठाई ओपी अध्यक्ष निपेन्द्र मंडल को 20 हजार रुपए घूस लेते निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया है. चोरी के आरोपी का नाम केस से हटाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी. उसी मामले में पटना से आई निगरानी की टीम ने घूस लेते हुए ओपी अध्यक्ष को रंगेहाथ गिरफ्तारी किया है.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी को निगरानी टीम ने पूछताछ के लिए सहरसा परिसदन लाया. इस संदर्भ में निगरानी पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता वकील यादव के आवेदन पर निगरानी ने एक टीम गठित की. जिसके द्वारा मामला के सत्यापन के पश्चात आरोपी ओपी अध्यक्ष को 20 हजार रुपए लेते मिठाई ओपी में रंगेहाथ गिरफ्तार कर सहरसा परिसदन लाया गया गया. आवश्यक पूछताछ के बाद निगरानी कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, इस बावत शिकायतकर्ता वकील यादव ने बताया कि चोरी के एक मामला में मेरे बेटा का नाम केश नं 890/25 में दे दिया. जिसे हटाने के लिए पहले दो लाख रुपए की मांग की गई थी. जिसे 25 हजार में फाइनल किया गया. बेवजह परेशान करने से आहत होकर पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज की गई. मंगलवार को 20 हजार रुपए घूस लेते निगरानी टीम ने ओपी अध्यक्ष नृपेन्द्र मंडल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें-
रिश्वत लेते सीओ और राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, दाखिल खारिज के लिए ले रहे थे घूस






