एक्सपायर दवा देकर मरीजों की जान से खेल रहा स्वास्थ्य विभाग, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

By: Rahul Kumar

On: Tuesday, September 2, 2025 3:54 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: एक्सपायर दवा देकर मरीजों की जान से खेल रहा स्वास्थ्य विभाग. मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव से स्वास्थ्य विभाग की ऐसी शर्मनाक लापरवाही उजागर हुई है जिसने पूरे तंत्र की पोल खोल दी है. शनिवार को दुर्गापट्टी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने गंगौर गांव निवासी पत्रकार रंजीत कुमार व फुलहर गांव निवासी पत्रकार हरि शम्भू कोवो जोरदार ठोकर मार दी.

दोनों पत्रकार खबर संकलन कर घर वापस लौट रहे थे, इस दौरान पीछे से ठोकर मार दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव लाया गया. लेकिन अस्पताल में जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. अस्पताल कर्मियों ने घायल पत्रकारों को एक्सपायर हो चुकी दवाइयां दे दीं.

एक्सपायर दवा का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी मच गयी. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे. इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की हकीकत सामने ला दी है, जहां मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चलता है और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है.

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी लीलेश कुमार ने सफाई दी है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी. उक्त मामले पर मधुबनी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी और यदि पुष्टि होती है तो आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

मॉडल सदर अस्पताल सहरसा का हाल बेहाल, प्रशासन बना हुआ है लापरवाह

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment