आरजेडी सांसद फैयाज अहमद के बेटे पर एफआईआर, जानिए क्या है माजरा

By: Rahul Kumar

On: Saturday, August 30, 2025 9:07 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- आयुश

Madhubani: बिहार में आरजेडी सांसद फैयाज अहमद के बेटे पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में आसिफ अहमद एफआईआर दर्ज कराया गया. विस्फी से बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मामला दर्ज कराया है.

थाना में दी गई अर्जी के हरिभूषण बचौल ने लिखा है कि दिनांक 29.08.25 को समय करीब 03:00 बजे दिन में काली मंदिर परिसर रहिका में प्रभात खबर न्यूज चैनल के माध्यम से प्रभात खबर इलेक्शन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद एंव उनके पुत्र संभावित महागठबंधन के प्रत्याशी आसिफ अहमद एंव मुझे भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था.

इस कार्यक्रम में भाग लेने जब में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो महागठबंधन के संभावित प्रत्याशी व राज्यसभा सांसद कार्यक्रम में मौजूद नहीं दिखे. गठबंधन की ओर से संभावित प्रत्याशी के प्रतिनिधि कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व कर रहे थे. चूंकी जनता के सवालों का जवाब देना था इसलिए मैं स्वयं इस कार्यक्रम में भाग लेना उचित समझा. कार्यक्रम में जनता द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब शांतिपूर्ण ढंग से दिया जा रहा था.

इसी बीच महागठबंधन के संभावित प्रत्याशी आसिफ अहमद एवं प्रतिनिधित्व कर रहे विष्णुदेव यादव के द्वारा पूर्व से सुनयोजित एक सोची समझी साजिश के तहत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात 25-30 व्यक्ति के द्वारा चौपाल में हंगामा शुरू कर दिया गया.

बचौल ने कहा कि मेरे साथ बदसलूकी की गई, जान से मारने का भी प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि माफिया से कोर्ट में भी लड़ूंगा और वोट में भी मिट्टी में मिला दूंगा. हम संकल्प ले रहे हैं कि यह दस साल से यहां का विधायक था कुछ नहीं कर पाया. अपना बीएड कॉलेज से मेडिकल कॉलेज खोला. जनता में इनको कोई पूछ नहीं रहा है, इसलिए पिता पुत्र मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

मोदी की मां को गाली मामला: नालंदा-सहरसा में बीजेपी नेताओं आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment