- संवाददाता- राज कुमार झा
Madhubani: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मधुबनी खेल विभाग की तरफ से एक भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया.
इस अवसर पर विभिन्न खेल कार्यक्रमों, 29 अगस्त को वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो 30 अगस्त को योग, कुश्ती और कबड्डी एवं 31 अगस्त को की कूड़ो, वुशू और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. जयनगर में खेले गए वॉलीबॉल मैच में पुरुष वर्ग में जयनगर की टीम ने बासोपट्टी की टीम को 3-1 से तथा महिला वर्ग में माउंट कार्मल विद्यालय की टीम ने जयनगर टाउन की टीम को 3-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.
पारितोषिक वितरण एसडीओ जयनगर एवं इंस्पेक्टर अजीत कुमार जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, रूपा सिंह खेल शिक्षक अभिजीत कुमार सिंह, कौशल किशोर, प्रमोद कुमार, लव कुमार एवं गुड़िया कुमारी उपस्थित थे. स्थानीय खेल भवन में खेले गए टेबल टेनिस में सिंगल्स मैच में मनदीप गुप्ता ने सौरव कुमार को और डबल्स मैच में सौरभ एवं सिद्धार्थ की जोड़ी ने आदित्य एवं भास्कर की जोड़ी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.
शंभूआर उच्च विद्यालय में खेले गए खो-खो मैच में शंभूआर की टीम ने झंझारपुर की टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. दिनांक 30 अगस्त को स्थानीय खेल भवन में आयोजित योग कार्यक्रम योग गुरु सुनील कुमार ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ. जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया.
इसमें मुख्य रूप से संध्या, मीनाक्षी, नाजुक, सृष्टि, राधा, जया, रोशनी, सिद्धि, वर्षा, प्रियंका, मनीषा शामिल थी. इस अवसर पर शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिका रश्मि कुमारी, खेल शिक्षक राकेश कुमार गुड्डू एवं अन्य मौजूद थे. इसी तरह आज स्थानीय खेल भवन में खेले गए कबड्डी मैच में पुरुष वर्ग में मधुबनी की टीम ने माउंट कार्मल स्कूल जयनगर को 20/13 से तथा महिला वर्ग में मधुबनी ने बथने पंडौल की टीम को 37/6 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.
पारितोषिक वितरण मधुबनी जिला कबड्डी सचिव मनीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया. इसी तरह स्थानीय खेल भवन में कुश्ती बालक एवं बालिका का आयोजन मधुबनी जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में किया गया.
जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि कल दिनांक 31 अगस्त रविवार को शतरंज, कूडो, एवं वुशू की प्रतियोगिता स्थानीय खेल भवन में आयोजित की जाएगी जिसको लेकर पूरे जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की उपस्थिति में इसे ऐतिहासिक बना दिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जोश अनुशासन और टीम भावना को जागृत करना रहा.
ये भी पढ़ें-






