मधुबनी में एटीएम में लूट की कोशिश, कैश भरते समय पहुंचे डकैत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

By: Jan Manas

On: Wednesday, August 20, 2025 9:13 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: मधुबनी में एटीएम में लूट की कोशिश. मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम लूट की कोशिश की गई है. बैंक के लोग जब एटीएम में पैसे भर रहे थे उसी वक्त कुछ डकैत वहां पहुंच गए और लूटने की कोशिश करने लगे. वहां मौजूद गार्ड और बैंककर्मियों ने उसका विरोध किया, धक्का मुक्की हुई.

पैसा डालने के दौरान लूट की कोशिश

घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार सुबह दस बजे बेनीपट्टी के अंबेडकर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कर्मचारी पैसे भरने पहुंचे, शटर को आधा बंद करने के बाद पैसे भरे जा रहे थे. इसी बीच एक नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचा और शटर को उठा दिया. जैसे वह अंदर पहुंचा बैंक के कर्मियों और गार्ड ने उसका विरोध किया.

बैंक कर्मियों के साथ धक्का मुक्की

फिर अपराधी के और साथी वहां पहुंच गए. बैंककर्मी और अपराधियों के धक्का मुक्की हुई, जिसमें एटीएम का शीशा टूट गया. हल्ला सुनकर स्थानी लोग और दुकानदारों की भीड़ वहां जमा हो गई. भीड़ देखकर अपराधी मौके से बाइक पर सवार होकर हाथ में हथियार लहराते हुए भाग गए. बैंक कर्मियों और गार्ड ने डकैतों के साथ मुकाबला किया और डकैती की कोशिश को विफल कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना प्रभारी शिवशरण साह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है. इधर मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है.

एसपी ने दी ये जानकारी

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बैंककर्मी जब एटीएम में पैसे डाल रहे थे. लूट करने की कोशिश की, लेकिन लूट की घटना में असफल रहे. वहां जो लोग थे उन्होंने खदेड़ दिया, पुलिस को सूचना मिली तो बेनीपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे लोग फिलहाल भाग गए हैं. जांच पड़ताल में सीसीटीवी समते कई महत्वपूर्ण एविडेंस मिले हैं. एसडीपीओ बेनीपट्टी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है. बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी.  

ये भी पढ़ें-

सहरसा में अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को मारी गोली, लूट के विरोध करने पर गुंडों ने की फायरिंग

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान से हथियार छीनने की कोशिश, फायरिंग में दो घायल

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment