UP SI Recruitment 2025: 4543 पदों पर होगी बहाली, ग्रेजुएट कैंडिटेड कर सकते हैं आवेदन

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, August 19, 2025 9:09 AM

Google News
Follow Us

Lucknow: यूपी में एसआई सहित 4543 पदों पर भर्ती के लिए बहाली निकाली गई है. (UP SI Recruitment 2025) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 4543 पदों के लिए आवेदन शुरू किए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

उम्मीदवार के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. शारीरिक योग्यता में पुरुष की हाइट 168 सेमी और सीना 79 सेमी बिना फुलाए, फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए.

सभी को उम्र सीमा में 3 साल की छूट

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है. आयु सीमा में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

फॉर्म भरने में लगेंगे इतने पैसे

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में 500 रुपए लगेंगे. वहीं, एससी / एसटी केटेगरी के कैंडिडेट को 400 रुपए देने होंगे.

आवेदन की प्रक्रिया

ऐसे कर सकते हैं आवेदन- उम्मीदवारों को OTR करना जरूरी होगा. OTR करने के लिए भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov. in/ के Home/Notice पर जाकर आवेदन के लिए Link पर क्लिक करें. अब अपनी ईमेल आईडी, यूनिक मोबाइल नंबर, की डिटेल भरें. डिजीलॉकर के जरिए वेरिफिकेशन करें. रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड जनरेट करें. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें. फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स स्टेप बाय स्टेप करके भर दें. फोटोग्राफ रियल टाइम यानी लाइव फोटो ली जाएगी. हस्ताक्षर 50mmX20mm आकार के बॉक्स के अंदर करने होंगे. पदों का प्रिफरेंस चुनें. ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025 है. 

यहां भी है वैकेंसी-

LIC Assistant Engineer Recruitment 2025: 81 पदों पर निकली वैकेंसी, फॉर्म भरने से पहले चेक करें डिटेल्स

Bihar ANM Recruitment 2025: 5006 पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें सारे डिटेल्स

बिहार में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट की भर्ती, इंटर पास कर सकते हैं आवेदन

West Bengal Staff Nurse Recruitment 2025, 5018 पदों पर भर्ती, जानें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक सब कुछ

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment