मधुबनी में युवक की हत्या! तालाब में मिला शव, ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत

By: Jan Manas

On: Sunday, August 17, 2025 8:34 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- राज कुमार झा

Madhubani: मधुबनी में युवक की हत्या, तालाब में मिला शव, ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत. मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के सोनमनी एवं सीमा गांव के बीच में एक तालाब में उपलाते हुए युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दोपहर चार बजे से युवक लापता था.  

दो दिन से था लापता

परिजन एवं पुलिस दो दिनों से युवक का खोज कर रहे थे. मृतक की पहचान ककरौल दक्षिणी पंचायत के तेलिया पोखर टोला निवासी मो. सुलतान का सबसे छोटा पुत्र गुफरान उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है. परिजन पुलिस से हत्या की जांच की मांग कर रहे थे. वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा और जल्द खुलासा कर दिया जाएगा.

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

उधर, ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है. मधुबनी स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग नंबर दस पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान नहीं हो पाई है. घटना सुबह आठ बजे के आसपास की है. घटना की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन से शव को हटाया गया. युवक साइकिल से कहीं जा रहा था. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. साइकिल के भी दो टुकड़े हो गए.

ट्रेनों का परिचालन बाधित

इस घटना के बाद रेलवे लाइन के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के कारण कुछ देर के ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. पटरी से शव हटाने के बाद जब लाइन क्लियर हुआ तब फिर से ट्रेन का परिचालन शुरू हो पाया. 

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में नव विवाहिता ने की आत्महत्या, फोन पर पति से हुआ था झगड़ा

मधुबनी में सीतामढ़ी के युवक की निर्मम हत्या, आंख निकाली, शरीर को हथियार से गोदा, सीमा विवाद में फंसी रही पुलिस

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment