मधुबनी के जयनगर में बाढ़ का खतरा, कमला नदी में अचानक बढ़ा पानी, नेपाल में हो रही बारिश का असर

By: Rahul Kumar

On: Wednesday, August 13, 2025 3:52 PM

Google News
Follow Us

Madhubani: मधुबनी जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. नेपाल में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कमला नदी में अचानक तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है. अधिकतर इलाकों में नदियां खतरे के निशान के पास तक पहुंच गई है. बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है और बचाव टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

नेपाल के तीन जिलों में जोरदार बारिश

नेपाल के सिंधुली, धनुषा और सिरहा जिले में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. वहीं, अगले 48 घंटे तक इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण कमला नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है. जल स्तर खतरे के निशान के आस पास तक पहुंच चुका है.

निचले इलाके में भरने लगा पानी

नेपाल का पानी जयनगर के लोहना इलाके से भारत में प्रवेश करता है. इससे इस इलाके के बेलही, फुलहर, देवधा, अकोन्हा, खैरी समेत कई गांवों से होकर यह पानी गुजरता है. कमला नदी में पानी का दबाव बढ़ने के कारण गांवों के निचले इलाके में पानी भरने लगा है. इससे धान की खेती को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है. यहां गांव के लोग सामान और मवेशी को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं.

बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय

मधुबनी जिला प्रशासन ने जयनगर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है. आपदा प्रबंधन टीम को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. नाव, वाचव सामग्री और खाद्य सामग्री तैयार रखे जा रहे हैं. वहीं प्रशासन नेपाल जल संसाधन विभाग के संपर्क में है और पल पल का अपडेट लिया जा रहा है. वहीं, स्थानीय स्तर पर गांव के मुखिया को भी सतर्क रहने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें-

मधुबनी में बाढ़ से पहले एक्शन में डीएम, तटबंधों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया ये निर्देश

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment