Noida: ग्रेटर नोएडा में एक मृत महिला के बैंक खाते में 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए क्रेडिट होने सभी हैरान हैं. महिला के बेटा, बैंक और इनकम टैक्स विभाग सभी इस ट्रांजक्शन को लेकर हैरानी जता रहे हैं. ग्रेटर नोएडा के दनकौर में रहने वाले एक युवक की मृतक मां के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपए आए हैं. मोबाइल पर पैसा क्रेडिट होने का मैसेज आने होने के बाद युवक के होश उड़ गए. युवक ने तुरंत ऑनलाइन अपनी मां के खाते की डिटेल चेक की.
इतनी बड़ी रकम देखकर अचंभित
बैंक खाते में जमा रुपए की संख्या को देखकर वह अचंभित रह गया. बताया जा रहा है कि खाते में लगभग एक अरब से अधिक रुपए आए हैं. युवक के खाते में इतना बड़ा अमाउंट आने के बाद बैंक प्रबंधन ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी, विभाग ने युवक का खाता फ्रीज करा दिया है,
दो महीन पहले हुई थी महिला की मौत
पैसा कहां से आया इसकी जांच चल रही है. ग्रेटर नोएडा के ऊंची दनकौर में रहने वाले 20 साल के युवक दीपक की मां गायत्री देवी की लगभग दो माह पहले मौत हो गई थी. बैंक खाते के यूपीआई का उपयोग दीपक कर रहा है. बैंक अकाउंट कोटक महेंद्रा बैंक में है.
युवक से हो रही है पूछताछ
सोमवार शाम को बैंक की तरफ से उसे अकाउंट में पैसे आने का मैसेज आया. बैंक में आए 36 डिजिट की रकम देखकर वह हैरान हो गया. कुछ ही देर में सूचना पूरे गांव में फैल गई. लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. युवक से बैंक में आए पैसों के बारे में पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है रकम लगभग एक अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए है.






