पोस्ट ऑफिस में एडवांस पोस्ट टेक्नोलॉजी की शुरुआत, यूपीआई से कर सकेंगे लेनदेन

By: Hemlata Karn

On: Tuesday, August 5, 2025 12:10 PM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: पोस्ट ऑफिस में एडवांस पोस्ट टेक्नोलॉजी की शुरुआत हो चुकी है. डिजिटल युग में अब पोस्ट ऑफिस भी हाईटेक डिजिटल हो गया है. ग्राहकों को अब त्वरित लेन देन की सुविधा प्रदान होगी. वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट की तरह सभी प्रकार के डिजिटल भुगतान शीघ्रता पूर्वक हो सकेगा.

केक काटकर शुभारंभ

अब पोस्ट ऑफिस का अपना सॉफ्टवेयर हो गया है. अब ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. उक्त बातें प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक सहरसा प्रमंडल मनोज कुमार, डाक अधीक्षक कटिहार प्रमंडल संजीत कुमार ने एडवांस्ड पोस्ट टेक्नोलॉजी दो शून्य का केक काटकर शुभारंभ करते हुए कहा.

डाकघर में भी यूपीआई से लेनदेन

इस अवसर पर सहायक निदेशक ईस्ट रीजन मनोज कुमार एवं डाक अधीक्षक कटिहार प्रमंडल संजीत कुमार ने कहा कि एडवांस पोस्ट टेक्नोलॉजी दो, शून्य लागू होने से ग्राहकों को त्वरित सेवा अब प्रदान की जाएगी. इससे ग्राहकों को विशेष लाभ मिलेगा. अब एपीटी दो, शून्य लागू होने से ग्राहक आईपीपीबी के डिजिटल खाता खुलवाकर डाक जीवन बीमा की प्रीमियम ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. डाकघर से लेनदेन यूपीआई के द्वारा भी किया जा सकता है.

सभी डाकघरों में सुविधा शुरू

उन्होंने कहा कि सहरसा प्रधान डाकघर, सुपौल प्रधान डाकघर के साथ सभी 49 उप डाकघर एवं 531 शाखा डाकघर में एक साथ डाक विभाग में आईटी दो, शून्य मॉर्डनाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत एडवांस्ड पोस्ट टेक्नोलॉजी एपीटी को आज से सभी डाकघर में लागू कर दिया गया है. ऐसे में अब सभी डाकघर द्वारा यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान किया जाएगा. इस तकनीक से ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना शुरू, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment