- संवाददाता- फिरोज अहमद
Darbhanga: 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मां जानकी मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखेंगे. भूमि पूजन कार्यक्रम में साधु संतों के साथ दरभंगा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, यहां के बुद्धिजीवियों और युवा एवं महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क तथा आमंत्रण देने का काम शुरू कर दिया गया है.
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि जगत जननी मां जानकी साढ़े आठ करोड़ मिथिला वासियों न केवल आदर्श और आराध्य है बल्कि सम्पूर्ण सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार के द्वारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में जानकी मंदिर निर्माण की पहल सभी सनातन संस्कृति के लिए सम्मान है.
स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के लगमा स्थित ब्रह्मचर्य आश्रम में साधु संतों तथा वैदिक विद्वानों के बीच दूर्वा व अक्षत वितरण कर आमंत्रण देते हुए उपरोक्त विचार व्यक्त किए.
सांसद डा ठाकुर ने इस क्रम में साधु संतों को आमंत्रित करते हुए कहा कि त्रेता युग के बाद सनातन संस्कृति के धर्म ध्वजा की एक नए अध्याय की शुरू होने जा रही है जिसमें मिथिला के लोगों की विशाल सहभागिता होनी आवश्यक है.
सांसद जानकी मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर बन जाने के बाद अब अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर की पहल शुरू होना मोदी सरकार के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना की वापसी को स्पष्ट करता है.
सांसद ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे एनडीए शासन को सनातन धर्म के लिए अमृत काल बताते हुए कहा कि अयोध्या के साथ अब सीतामढी जानकी स्थान, वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ, मथुरा, भेंट द्वारिका जैसे धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का विकास तथा संरक्षण इसका ज्वलंत उदाहरण है.
डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि अब लगातार जिले के हर पंचायत में इस तरह के आमंत्रण देकर लोगों को सीतामढ़ी चलने का आह्वान किया जाएगा. इस अक्षत वितरण कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, स्थानीय मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम झा, लालकांत झा शंभू पासवान ब्रजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-
मां जानकी मंदिर का डिजाइन फाइनल, राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मंदिर
मधुबनी डीएम ने फुलहर का किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश, बनाया जा रहा पर्यटन स्थल






