देश को दहलाने की फिराक में थे आतंकी, गुजरात एटीएस ने 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार, AQIS मॉड्यूल के हैं आतंकी

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 23, 2025 5:46 PM

Google News
Follow Us

Ahmedabad: गुजरात एटीएस ने देश में बड़ी आतंकी वारदात को नाकाम कर दिया है.  गुजरात एटीएस ने देश के अलग-अलग हिस्सों से चार खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के तार विदेश से जुड़े हुए होने की बात भी सामने आ रही है. ये सभी अल कायदा के आतंकी हैं और भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इनके आकों ने इन्हें बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने का आदेश दिया था.  दो गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से गिरफ्तार किए गए हैं.

AQIS के हैं सभी आतंकी

गुजरात एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है. अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े चार आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आतंकियों की पहचान 1. सैफुल्लाह कुरैशी, पिता- मोहम्मद रफीक, 2. मोहम्मद फर्दीन- पिता- मोहम्मद रईस, 3. मोहम्मद फैक- पिता- मोहम्मद रिजवान के रूप में की गई है.

बड़ी घटना की फिराक में थे

पकड़े गए सभी की आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है. ये लोग भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए आतंकियों के बारे में चौंकाने वाली जानकारी मिली है. एटीएस के अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है, बहुत जल्द पूरे ऑपरेशन की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. खुफिया इनपुट के आधार पर एटीएस ने यह कार्रवाई की है.

फंडिंग और विदेशी संपर्कों की जांच

गुजरात एटीएस के अधिकारी का कहना है कि इन आतंकियों को कुछ खास और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे. ये चारों आतंकी सोशल मीडिया ऐप से एक दूसरे से जुड़े रहते थे. जांच में यह भी सामने आया है कि इनका संपर्क सीमा पार बैठे आतंकियों से भी है. गुजरात एटीएस ने इन्हें गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. अब इनेक फंडिंग, ट्रेनिंग और विदेशी संपर्कों की कड़ियों की जांच की जा रही है. 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment