सहरसा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, बर्थडे पार्टी में गए जहरीली शराब पिलाने का आरोप

By: Jan Manas

On: Sunday, July 20, 2025 11:47 AM

Google News
Follow Us
  • संवाददाता- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है. जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के नवटोलिया गौसपुर गांव में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए 50 वर्षीय हंसराज यादव की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक के सात बच्चे हैं

मृतक सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी वार्ड नं 11 का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक हंशराज यादव को दो लड़का और 5 लड़कियां है. जिसमें 5 लड़कियां की शादी हो चुकी है. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

बर्थ-डे पार्टी में शराब पिलाने से मौत

घटना को लेकर मृतक का भतीजा दीपक कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को तकरीबन 10 बजे भूलो यादव और पुलो यादव मेरे चाचा को घर से बुलाकर ले गए थे. बर्थ डे पार्टी में और वहां शराब पिलाया. जिससे उनकी मौत हो गयी. पता चलने पर जब उनके घर गए तो उन्हीं के घर में लाश पड़ा हुआ था. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जांच कर रही पुलिस

मृतक का भतीजा ने कहा कि हम पुलिस से मांग करते है कि उचित न्याय मिले. घटना को लेकर सलखुआ थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन मिला है. जांच की जा रही है. वैसे छत पर गिड़ने से मौत की बात बताई जा रही है. पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे उनकी मौत हुई है.

ये भी पढ़ें-

Mass suicide: 5 लाख के कर्ज में उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी-बच्चों संग धर्मेंद्र ने खाया जहर, 4 की मौत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment