125 यूनिट बिजली फ्री देने पर राजद का कटाक्ष, कहा- पलटू राम बन गए नकलची

By: Jan Manas

On: Thursday, July 17, 2025 3:54 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- अमर कुमार कर्ण

Madhubani: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अगस्त माह से 125 यूनिट बिजली फ्री देने की X के द्वारा पोस्ट कर जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही राजद के द्वारा जोरदार विरोध किया गया. जिला राष्ट्रीय जनता दल महासचिव पवन यादव ने कहा कि यह नकलची सरकार है, जो मेरे नेता तेजस्वी यादव के द्वारा चुनावी वादा जनता से किया गया था उन्होंने आज उसी की नकल की है.

पवन यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया है, उसी का नकल करके सीएम नीतीश कुमार ने आज 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है. इससे पूर्व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले में भी राजद के द्वारा 1500 रुपए देने का वादा किया गया था, तो NDA सरकार के द्वारा 1100 रुपए कर दिया गया. एनडीए सरकार के पास में कोई विजन नहीं है. यह सरकार राजद के विजन पर पीछे-पीछे आगे बढ़ना चाहती है.

1.67 करोड़ लोगों को फायदा

नीतीश कुमार के घोषणा के मुताबिक जुलाई महीने की बिल आने से ही यह नियम लागू हो जाएगा. लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी. यह घोषणा 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगी. मतलब जुलाई महीने के बिल से ही लोगों को फायदा मिलने लगेगा. नीतीश कुमार के मुताबिक इस फैसले से एक करोड़ 67 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा.

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि  “हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा.“

आगे उन्होंने लिखा है कि “कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी.“

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment