नालंदा में बिहार बंद का दिखा असर, कई जगहों पर बंद समर्थकों और आम लोगों में दिखी तनातनी

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 9, 2025 4:17 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार

Nalanda: नालंदा जिले में महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया. जिला एवं अस्थावां विधानसभा के कई प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. बंद समर्थकों ने चौक चौराहों पर आग जलाकर एवं बांस-बल्ले के साथ बीच सड़क पर बैठकर नारे लगाकर और टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया. कई जगहों पर कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आए. इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

महागठबंधन के प्रदेश सचिव राजद देवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ देबू सिंह एवं नेताओं ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का विरोध किया. उनका आरोप है कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के इशारे पर संचालित किया जा रहा है, जिसका मकसद अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा और गरीब वर्ग के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है. उन्होंने इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की.

बंद के दौरान नालंदा जिले के अस्थावां, बिंद, कतरीसराय, बिहारशरीफ, हिलसा, राजगीर, रहुई, एकंगरसराय और सिलाव सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन हुआ. टायर जलाकर प्रदर्शन करने से कुछ स्थानों पर बंद समर्थकों के साथ कहा सुनी भी देखने को मिला. इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखे गए सभी चौक चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति बेहद कम रही.

अस्थावां बुनियाद केंद्र में काम करने जा रहे शोभा कुमारी ने बताया कि वह बिहार शरीफ से मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे उन्होंने कहा कि बिहार बंद रहने की वजह से बहुत परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि हम जाम में नकटपुरा, तयुरी, मालती, सोईबा पर चक्का जाम में पकड़ा गए हैं जिसके कारण ड्यूटी में काफी देर हो गए हैं. बिहार बंद सही है या गलत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें मालूम नहीं है कि यह सही है या गलत. उन्होंने बोलने से इनकार किया क्योंकि वह एक सरकारी कर्मी थीं.

ये भी पढ़ें-

राहुल तेजस्वी को पुलिस ने चुनाव आयोग जाने से रोका, बोले- BJP-RSS नेताओं की तरह बोल रहा चुनाव आयोग

बिहार बंद: बेतिया में NH- 727 को किया जाम, पूरा शहर रहा अस्त-व्यस्त

बिहार बंद को सफल बनाने सड़कों, रेलवे ट्रैक पर उतरे कार्यकर्ता, मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का किया विरोध

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 11, 2026

December 8, 2025

December 6, 2025

November 22, 2025

November 20, 2025

November 20, 2025

Leave a Comment