भारत निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची सहरसा, मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की समीक्षा

By: Jan Manas

On: Monday, July 7, 2025 9:23 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में सहरसा और मधेपुरा में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रगति की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा बैठक में सभी ईआरओ (ERO) से विधानसभावार कार्य योजना और अद्यतन प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई.

समीक्षा बैठक में दीपेश कुमार, जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु और जिलांतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मधेपुरा एवं संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए.

समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की संख्या सहित प्रगणन प्रपत्र के वितरण, संग्रहण एवं अपलोडिंग तथा निर्धारित कार्य के सम्यक निर्वहन हेतु प्रतिदिन की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई.

समीक्षा के क्रम में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा कार्य के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निमित अतिरिक्त कर्मियों के रूप में स्वयंसेवकों की तैनाती, स्वयं एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा कैंप मोड में की जा रही प्रभावी मॉनिटरिंग प्रणाली से भी अवगत कराया गया.

उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा सहरसा एवं मधेपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों समीक्षा के क्रम में इसके क्रियान्वयन में और तेजी लाने हेतु कार्ययोजना के संबंध में सहरसा व मधेपुरा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से पूछताछ की गई एवं इसके ठोस क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया है. बैठक में अपर समाहर्त्ता निशांत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर व सिमरी बख्तियारपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: आपके पास हैं ये दस्तावेज तो हो जाएं निश्चिंत, नहीं होगी परेशानी

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सहरसा डीएम रेस, सांसद, विधायक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment