दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ कर रही थी मौज, गांववालों ने पकड़कर कर दी धुलाई, फिर पति ने करा दी शादी

By: Jan Manas

On: Saturday, July 5, 2025 9:01 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद ग्रामीणों के सामने दोनों की शादी करा दी. मामला बैजनाथपुर थाना क्षेत्र का है. जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

दो बच्चों की मां को युवक से प्यार

बताया जा रहा है कि दो बच्चों की मां को इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने सामाजिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दीं और अपने से कम उम्र के लड़के के साथ इश्क लड़ा बैठी. इस दौरान ग्रामीणों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा और फिर लोगों ने पहले दोनों की जमकर पिटाई कर दी. खून से लथपथ युवक को पहले रस्सी से बांधकर रखा गया.  

मामला बढ़ने पर पति ने कराई शादी

जब मामला बढ़ा, तो महिला के पति ने सामाजिक शर्मिंदगी और मान-सम्मान को देखते हुए खुद ही पत्नी का सिंदूर पानी से धो दिया और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, ग्रामीण समाज में इस प्रकार की घटनाएं रिश्तों और मूल्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है.

लोगों ने उड़ाई कानून की धज्जियां

अब कानून हाथ में लेने वालों पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं. क्योंकि गांव वालों ने महिला के प्रेमी को इतना पीटा की उसके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था. उसके सिर पर गहरी चोटें आई है. सिर से खून टपक रहा था. पैर पर गहरे जख्म हैं, वहां से भी खून बह रहा था. इलाज कराने के बजाय गांव वालों ने पहले उसे रस्सी से बांधा फिर उसी हालत में अर्ध नग्न हालत में उसकी शादी कराई गई. क्या इस पर कोई कानूनी कार्रवाई होगी? वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के साथ जबरदस्ती की जा  रही है. महिला नहीं चाह रही फिर भी उसके साथ जबरदस्ती की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

विधवा महिला के साथ मौज कर रहे थे प्रिंसिपल साहब, लोगों ने उतार दिया इश्क का भूत

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment