सहरसा स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी, टला बड़ा हादसा, घंटों बाधित रहा परिचालन

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 2, 2025 8:44 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी हो गई. सहरसा जंक्शन स्थित माल गोदाम के पास शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का अंतिम बोगी अचानक पटरी से उतर गई. संयोगवश बोगी नहीं पलटी, नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता था. घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया.

रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

हालांकि तीन-चार घंटे के बाद इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का परिचालन शुरू हो सका. घटना में कुछ दूर तक पटरी भी क्षतिग्रस्त हुई है. वहीं घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. घटना के पश्चात समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव सहरसा जंक्शन पहुंचे. सर्वप्रथम घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. इसके बाद अमृत भारत भवन और स्टेशन का निरीक्षण किया.

पांच सदस्यीय जांच कमेटी

वहीं, घटना की जांच के लिए डीआरएम ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है. जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. जांच कमेटी में हेडक्वार्टर डीएसओ, ऐओएम सेफ्टी, एएसटी सहायक मंडल इंजीनियर और एसीएम को इंक्वारी टीम का सदस्य बनाया गया है. डीआरएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

हादसा के बाद रेस हुए सभी अधिकारी

इस मौके पर सहरसा स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव डीसीआई सहरसा संजय कुमार, ओम कंस्ट्रक्शन के राजेश कुमार सहित कई रेल अधिकारी मौजूद थे. रेल सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह माल गोदाम के पास रैक पॉइंट पर एक मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड करने के बाद लाइन नंबर 5 से शंटिंग नेक ले जाई जा रही थी, तभी अचानक सबसे पिछले बोगी का फ्रंट 3/4 चक्का और एक्सल डिरेल हो गया. इसके बाद एक्सेल को ठीक कर पटरी पर चढ़ाया गया. बताया जा रहा है कि बेपटरी कोच 50 मीटर तक आगे घसीटते चली गयी.

ये भी पढ़ें-

महिषी में कोसी नदी का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया रिपेयरिंग का काम

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment