महिषी में कोसी नदी का बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया रिपेयरिंग का काम

By: Jan Manas

On: Wednesday, July 2, 2025 4:16 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: सहरसा के महिषी में कोसी नदी का बांध टूट गया. महिषी प्रखंड क्षेत्र के कुंदह पंचायत में कुंदह और बड़वाही के बीच कोसी नदी के कटाव से 80 से 90 मीटर का लुप टूट गया. लूप कटने के बाद कोसी नदी का पानी तेजी से खेतों में फैलने लगा है. पानी का बहाव कुंदह, कोड़ा टोला, रहमतगंज, भेलाही, बलिया सिमर गांव की ओर फैलने लगा. जिससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच भय का माहौल हो गया.

डूब गई फसल

हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से मिट्टी डालकर किसी तरह लूप के कटाव को भर दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. हालांकि लूप कटने के बाद कुछ इलाकों में कोसी का पानी खेतों में फैलने से खेत मे लगे मूंग और धान की फसल डूब गई. ग्रामीणों ने लूप कटने की सूचना जल संसाधन विभाग को दे दी है.

गांव वालों ने खुद शुरू किया रिपेयरिंग का काम

स्थानीय लोगों ने कहा कि 12 बजे के आसपास बांध टूट गया. बांध टूटने से कई गांव में पानी आ गया. पानी से खेती को नुकसान पहुंचा है. वहीं बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों ने मिलकर बांध पर मिट्टी देने का काम शुरू कर दिया.

प्रशासन से जल्द मरम्मत करने की मांग

स्थानीय समाजसेवी अनवर आलम ने कहा कि अभी तो ग्रामीणों के द्वारा लूप को बांधा जा रहा है. लेकिन यह कारगर नहीं है. जो आदेश हुआ है, मालूम हुआ की आदेश हो चुका है. जब सरकार से आदेश हो गया है तो कम से कम यहां पर आकर काम शुरू करना चाहिए. जब तक कोई ठोस काम नहीं होगा तब तक यह बचेगा नहीं. इसलिए हम आग्रह करेंगे कि जल्दी से इसे रोका जाए. महिषी के कुंदह और बडवाही के बीच की यह घटना है. 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment