- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: मंगलवार से होमगार्ड के लिए फिजिकल टेस्ट शुरू हो गया है. स्थानीय स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गृह रक्षकों के कुल 74 पद के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की गई. जिसमें कुल 11 हजार 614 अभ्यर्थियों शामिल होंगे. दौर में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की जांच में शामिल होने दिया जाएगा.
गृह रक्षकों की बहाली प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा पहली परीक्षा होती है. जिसमें कुल 11614 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था. जिनमें 9 हजार 814 पुरुष, 1 हजार 799 महिला और 1 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं.

उक्त दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 6 मिनट में 1600 मीटर की दौर निर्धारित है. वही महिलाओं के लिए 5 मिनट में 800 मीटर दौड़ के अलावे ऊंची कूद, लंबी कूद के साथ गोला फेंकना भी निर्धारित प्रक्रिया है.
चयन की प्रक्रिया मंगलवार 1 जुलाई से आगामी 15 जुलाई तक चलेगा. अभ्यर्थियों को सुबह 4 बजे ही स्टेडियम पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया में भाग लेना होता है.

गृह रक्षक कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि 1 जुलाई से सहरसा जिले के कुल 74 गृह रक्षक के पदों के लिए शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा शुरू हो गई है. जो आगामी 15 जुलाई तक चलेगी. जिसके विरुद्ध कुल 11,614 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. जिसमें 9,814 पुरुष, 1,799 महिला और एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं.
सभी अभ्यर्थियों का हाई जंप, लॉन्ग जंप, गोला फेक, दौड़ और मेडिकल टेस्ट होना तय है. इन सभी परीक्षाओं में जो सफल होंगे. उन्हें आगे के टेस्ट में भाग लेने दिया जाएगा. जिसके बाद मेरिट लिस्ट बनेगा. फिर उनकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी. ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग की जाएगी. इससे जिला पुलिस बल को काफी बल मिलेगा.
ये भी पढ़ें-
सहरसा में 303 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिला, डीआईजी ने दिलाई कर्तव्य और शराबबंदी की शपथ





