सहरसा में 303 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिला, डीआईजी ने दिलाई कर्तव्य और शराबबंदी की शपथ

By: Jan Manas

On: Tuesday, July 1, 2025 8:00 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: मंगलवार 1 जुलाई को सहरसा में 303 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिला (Appointment letter to constables). स्थानीय प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित कर डीआईजी ने जिला पुलिस बल में नवनियुक्त सिपाहियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया. मौके पर एसपी हिमांशु सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

साथ ही मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सिपाहियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें ईमानदारी व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. समारोह में डीआईजी मनोज कुमार द्वारा कुल 303 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. जिनमें 160 पुरुष और 143 महिला सिपाही शामिल थे.

डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि नवनियुक्त सिपाहियों के लिए और बिहार पुलिस विभाग के लिए आज का दिन काफी अच्छा दिन है. पूरे बिहार में जहां-जहां डीआईजी हैं. वहां वहां डीआईजी द्वारा और जहां-जहां एसपी हैं. उन जिलों में एसपी द्वारा नवनियुक्त सिपाहियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है.

उन्होंने आगे बताया कि नवनियुक्त सिपाहियों का स्वागत भी किया गया था. साथ ही उन्हें दो शपथ भी दिलाई गई थी. जिसमें एक शपथ जो सिपाही के कर्तव्य हैं. उनको लेकर शपथ दिलाई गई थी. साथ ही दूसरी शपथ शराबबंदी कानून को लेकर दिलाई गई थी.

उन्होंने आगे बताया कि उक्त शपथ से न केवल इन नवनियुक्त सिपाहियों के जीवन में परिवर्तन आएगा. बल्कि इनकी संख्या बढ़ने से लोगों को भी सहूलियत मिलेगी. इतनी संख्या में सिपाही की भर्ती हुई है. इससे पुलिस बेहतर कार्य करेगी.

उन्होंने बताया कि इसी जुलाई महीने में फिर सिपाहियों की भर्ती की परीक्षा आयोजित हो रही है. उसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है. सिपाहियों की संख्या बढ़ने से कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी.

मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01) धीरेंद्र पांडे, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-02) कमलेश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ओमप्रकाश और अन्य पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित रहें.

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment