Nothing Phone 3 एक जुलाई को लॉन्च होगी, धांसू है बैटरी बैकअप, ये फीचर लोगों को करेंगे रोमांचित

By: Hemlata Karn

On: Monday, June 30, 2025 9:57 AM

Google News
Follow Us

Patna: जुलाई का महीना भारत में फोन के दीवानों के लिए रोमांचक होने वाला है. इस महीने कई फ्लैगशिप-ग्रेड और मिड-टियर हैंडसेट लॉन्च होने की उम्मीद है. इसलिए, अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा और इंतज़ार करना समझदारी होगी. Nothing Phone 3 पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे लॉन्च किया जाएगा. इसके बैटरी बैकअप और फीचर्स लोगों को काफी रोमांचित करने वाले हैं.

Nothing Phone 3 के फीचर्स करेगा रोमांचित

Nothing Phone- 3 के बारे में दावा किया जाता है कि यह यूके स्थित ओईएम का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है. इसे कंपनी भारत के बाजार में एक जुलाई को लॉन्च करने वाली है. फोन 3 में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच LTPO OLED स्क्रीन होने की बात कही जा रही है. यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट से लैस होगा, जो अपने पूर्ववर्ती, Nothing Phone 3 की तुलना में CPU प्रदर्शन में 36 प्रतिशत सुधार प्रदान करेगा. कंपनी पांच साल तक Android OS अपडेट और सात साल तक सुरक्षा पैच देने का वादा करती है.

Nothing Phone 3 के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच, LTPO OLED
  • प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 8s जेन 4
  • रैम और स्टोरेज: घोषित किया जाना है (TBA)
  • रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (मुख्य) + 50-मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड) + 50-मेगापिक्सल (टेलीफोटो)
  • फ्रंट कैमरा: 50-मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,150mAh, 100W
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15-आधारित नथिंग OS 3.5
  • एक जुलाई को होगी लॉन्च

फास्ट चार्जिंग है अमेजिंग फीचर

कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,150mAh की बैटरी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

बढ़ रहा स्कूटी का क्रेज, सस्ते हैं पर अच्छे हैं ये पांच स्कूटर, कर सकते हैं टेस्ट ड्राइव

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment