- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा में बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा स्थानीय ग्रांड सवेरा होटल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. आयोजित सेमिनार में बैंक ऑफ इंडिया के तमाम अधिकारी और कर्मी सहित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक मौजूद रहे. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा ग्राहकों को कम से कम ब्याज पर होम लोन, वाहन लोन सहित बैंक के द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली फैसिलिटी की जानकारी दी गई.
वहीं, सेमिनार में मौजूद ग्राहकों की समस्याओं को सुनकर बैंक के अधिकारियों ने समस्या का निदान करने आश्वासन दिया गया. इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर, स्थानीय बैंक मैनेजर सहित बैंक के कई कर्मी उपस्थित रहे. कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम में बड़ीं संख्या में ग्राहक भी पहुंचे थे.
ग्राहकों की समस्या सुनकर उसे दूर करने की कोशिश
बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर एसपी साहनी ने कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर का यह पहला क्वार्टर है, तो हम लोग इस हफ्ते बिहार के हर शहर में इस प्रोग्राम को चला रहा है. जिसका मकसद है कि कस्टमर से जुड़ना, उनकी परेशानी को समझना और फिर उन्हें दूर करना. उनके इशुज को सुनना और सॉल्व करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्हें जो क्रेडिट चाहिए, उनकी क्या जरूरत है, उसे समझना और फिर उनकी बैंक कैसे सहायता कर सकता है, इस पर चर्चा की गई.
ब्याद दर को लोगों में ज्यादा उत्सुकता
एसपी साहनी ने कहा कि सहरसा जिला भागलपुर जोन में आता है. सहरसा शहर के और दूसरे जगहों के कस्टमर यहां आए थे. उनका प्रोबलम टेक्नॉलोजी को लेकर या फिर दूसरी कोई समस्या है तो उसको आईटी डिपार्टमेंट के साथ मिलकर सॉल्व करने की कोशिश की गई. लोगों के रेट ऑफ इंटरेस्ट को लेकर ज्यादा इंक्वायरी थी. ब्याज दर में कमी होगी कि नहीं तो बैंक ने अपनी ओर से उन्हें जानकारी दी है.






