सोहन झा बने जन सुराज के कोसी प्रमंडल युवा प्रभारी, प्रशांत किशोर के प्रति जताया आभार

By: Jan Manas

On: Thursday, June 19, 2025 9:15 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: जन सुराज के युवा नेता सोहन झा को कोसी प्रमंडल का युवा प्रभारी नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है. कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु और प्रदेश कोर कमेटी को धन्यवाद दिया है.

कोसी के सक्रिय और समर्पित नेता सोहन झा को पार्टी ने सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया जिलों में युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस फैसले से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी. इस फैसले के लिए पार्टी के आभारी युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु, राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उदय सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी व पूर्व विधायक किशोर कुमार समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोहन झा के नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन में नई ऊर्जा आएगी. वहीं अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहन झा ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं पार्टी नेतृत्व का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करूंगा और पूरे क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करूंगा.

इस अवसर पर सहरसा जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद इरफान खान, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका झा, जिला युवा अध्यक्ष अनिल महतो, डॉ. विजय शंकर,विमलकांत झा,समीम अनवर, अनुमंडल अध्यक्ष नीलू देवी, कुमार मौलेश सिंह, अजय सिंह, कुमार अमृतराज, प्रखंड अध्यक्ष अजय साह, हरेंद्र खान, पप्पू अस्थाना, रूपेश मिश्रा, मंटू यादव, फैजुर रहमान, चंदन शर्मा, हरेराम शर्मा, सरवन साह, बीरबल झा, सुमन ठाकुर, निर्मल यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता।सोहन झा की नियुक्ति से कोसी प्रमंडल में युवा गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को नई गति मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

PK का पीएम मोदी को चैलेंज, कहा- गुजरात से शुरू करके दिखाएं श्रमिक ट्रेन, दो करोड़ में नहीं बेचते हैं टिकट

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment