रील्स बनाने के लिए ट्रेन की इंजन पर चढ़ा युवक, लगा 440 वोल्ट का करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By: Jan Manas

On: Wednesday, June 18, 2025 3:48 PM

Google News
Follow Us
  • रिपोर्ट- विकास कुमार

Saharsa: एक युवक को ट्रेन की इंजन पर चढ़कर रील्स बनाना काफी महंगा पड़ा. जैसे ही वह इंजन पर रील्स बनाने के लिए चढ़ा वह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस कर गिर गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.  

सदर अस्पताल में भर्ती

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सुपर बाजार स्थित रैक पॉइंट पर विद्युत रेल इंजन पर चढ़कर एक व्यक्ति के द्वारा रील्स बनाया जा रहा था इसी दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया. जिसे आनंद फानन में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराकर आगे की छानबीन में जुट गई है. इस मामले में 112 की पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी की ट्रेन से एक झुलसा हुआ है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. उसकी स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल समय भर्ती करवाया गया है.

युवक की स्थिति खराब

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसके आजाद ने कहा कि एक बर्न पेशेंट आया है, वह 90 परसेंट जल चुका है उसकी स्थिति काफी खराब है. हमलोग इलाज के लिए हम लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं. अभी कुछ समय पहले पेशेंट भर्ती ही हुआ है. इलाज चल रहा है.

एक जून को भी हुआ था हादसा

बता दें कि इसी महीने एक जून को सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर खड़ी माल गाड़ी के डब्बे पर चढ़कर एक युवक ने अचानक से हाई टेंशन तार को छू लिया था. इधर हाई टेंशन तार के छूते ही युवक बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया था. इस दौरान लोगों की नजर पड़ी और लोगों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए सलखुआ पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, बात में उसकी मौत हो गई.  

ये भी पढ़ें-

ट्रेन की छत पर चढ़कर हाई टेंशन तार को पकड़ लिया युवक, काफी देर तक तड़पता रहा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment