- रिपोर्ट- विकास कुमार
Saharsa: सहरसा जिले के जहां सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव वार्ड 13 में जमीन विवाद में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई है. जिस मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई.
मारपीट में बुजुर्ग की मौत
घटना की सूचना पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है. मृतक की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव वार्ड 13 निवासी 56 वर्षीय लड्डू कांत झा के रूप में हुई है.
जमीन पर जबरन मिट्टी डाल रहे थे
इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया कि लड्डू कांत झा की जमीन में विमलेश यादव और अन्य लोगों के द्वारा जबरन मिट्टी डाला जा रहा था. विरोध करने पर मारपीट की गई. जिस मारपीट में एक व्यक्ति लड्डू कांत झा जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान लड्डू कांत झा की मौत हो गई.
विरोध करने पर की मारपीट
मृतक के भतीजा गंगेश गुंजन ने कहा कि हमारे जमीन में जबरदस्ती अखिलेश यादव, विमलेश यादव और उनके दस सहयोगी लोग जबरन मिट्टी भरवा रहे थे. तब हम लोग वहां पहुंचे, तो हम लोगों के साथ मारपीट की गई. जिसमें हमारे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए. हम लोग इलाज के लिए उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी मृत्यु हो गई. फिर हम लोगों ने थाना में सूचना दी. थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए.
ये भी पढ़ें-
नीतीश राज में बुजुर्ग कांग्रेस नेता को नहीं मिल रहा न्याय, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार






